सोहागपुर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पर्यटकों को दिखा टाइगर, हुए रोमांचित
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जमानी देव क्षेत्र में आज सुबह की सफारी के दौरान पर्यटकों को टाइगर का दीदार हुआ। पर्यटकों ने बताया कि जब वे जंगल की सफारी के लिए जमनी देव क्षेत्र में घूम रहे थे इसी दौरान सुबह 9:00 बजे के लगभग 1 टाइगर झाड़ियां से निकलकर मैदानी क्षेत्र में आ गया वह अपनी मदमस्त चाल में जिप्सी के सामने से होता हुआ आगे निकल गया। इस खूबसूरत नजारे