बांधवगढ़: NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय शिव कुमार सिंह की मौके पर ही मौत
धनवाही कछरवार चौक, नेशनल हाईवे 43 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन ने छटन कैंप निवासी 32 वर्षीय शिव कुमार सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू