सिंगरौली: कछरा में ऑटो चालक के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे से टकराई बाइक, चालक का पैर हुआ फ्रैक्चर
एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था जहां कछरा के पास पहुंचते ही आगे जा रहे ऑटो ने अचानक ब्रेक मार दिया जिसके कारण पीछे से जा रहे रजनिया निवासी युवक की ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है फिलहाल उसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।