उरई: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड का हुआ अभ्यास, पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Jan 23, 2026 शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर अभ्यास किया गया और अभ्यास परेड निकाली गई जिसका पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली साथ ही कार्यालय में अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।