महाराजगंज: नीमटीकर के पास अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे अधेड़ को मारी टक्कर, गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया
3 मार्च मंगलवार रात्रि 11:00 बजे हाईवे मार्ग होते हुए पैदल जा रहे अधेड़ को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उसे इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत अधेड़ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।