थाना अमरिया में पुलिस ने चोरी का खुलासा मंगलवार को 2 बजे करते हुए दो चोरों से चोरी का सामान पीली धातु के झूमर,टीका और हार, शटर ताला तोडने बाले उपकरण व कुछ नगद एक अवैध तमंचा कारतूस सहित बरामद किया। कस्बा अमरिया में 17 नवम्बर को छः दुकानों को निशाना बनाया था पकड़े गए चोर मंगल पुत्र छोटे और भारत पुत्र पप्पू जिला शाहजहांपुर गांव ईशापुर के रहने वाले है ।