सूरजपुर: कल्याणपुर जंगल मार्ग पर हाथियों का दल, राहगीरों में दहशत का माहौल
प्रतापपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित कल्याणपुर जंगल क्षेत्र में शनिवार को 6 हाथियों का दल सड़क पर विचरण करते नजर आया। हाथियों के अचानक सड़क पर पहुंचने से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का दल जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक आ गया था और काफी देर तक वहीं घूमता रहा।