चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के चार मोड में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लवजोड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान चरमोद के समीप उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई जिससे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल का इलाज कल्याण अस्पताल में किया गया।