मंझनपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने घोघपुर तिराहा के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत 09 जुलाई 2025 को हुई, जब महेवाघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि मिथुन कुमार नामक युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया