मंझनपुर: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में कौशांबी पुलिस की सराहनीय पहल, कांवड़ खंडित होने पर मिलेगा त्रिवेणी संगम का गंगाजल
श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कौशांबी पुलिस ने एक सराहनीय और नवाचारपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी कांवड़ मार्गों पर स्थित थानों और पुलिस चौकियों में त्रिवेणी संगम (प्रयागराज) का गंगाजल मंगवाकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रखवाया गया है। गंगाजल कौशाम्बी आ गया है।