तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बैंकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत की आकस्मिक चेकिंग
भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पचपेड़वा व गैसड़ी,तुलसीपुर के बैंकों में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया। बैंकों में सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी को सतर्कता हेतु निर्देशित किया गया।