बरडीहा: बरडीहा में प्रखंड स्तरीय अंतरविद्यालयीन 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत बालिका आवासीय विद्यालय के सिकौआदोहर मैदान में 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को शानदार आगाज हो गया है। इस प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और खेल भा