मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है. तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे अस्पताल के ओपीडी में दर्जनों मरीज वायरल फीवर और सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे.