नर्मदापुरम की आशीर्वाद कॉलोनी में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक ने कॉलोनी का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आ रही समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।