विदिशा नगर: बांसकुली में डीपी में फाल्ट के बाद मेन लाइन में हुआ धमाका, देर तक निकली चिंगारियां
बांसकुली और शिवाजी चौक के पास सोमवार शाम 7 बजे के लगभग पहले डीपी में फाल्ट हुआ और उसके बाद पास में ही गुजर रही मेन लाइन मे भी फाल्ट हो गया आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलती रही। केवल जलकर भीषण आग की शक्ल ले रही थी, इसी बीच बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। दमकल ने आकर हाई टेंशन लाइन की आग को बुझाया। बिजली कंपनी के लोग लगातार फाल्ट को सुधरते रहे।