ईसागढ़: कदवाया में आदिवासी की जमीन पर कब्जे का कथित आरोप, धमकी देकर दबंगई कर रहे भू माफिया
कदवाया गांव में एक सहरिया आदिवासी की पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित मन्नू आदिवासी का कहना है कि उनकी नामांतरण दर्ज भूमि पर रातों-रात चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित का आरोप लगाने का वीडियो भी सोमवार को शाम 6 बजे से सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है|