महसी: बौंडी थाने की पुलिस ने 5 वर्षों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप कराया, एक अन्य मामला भी सुलझाया, संग रहने को हुए राजी
थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि बौंडी थाने पर मिशन शक्ति टीम ने पति पत्नी के बीच पांच वर्षों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप करा दिया। साथ ही एक और परिवार में पति पत्नी का विवाद चल रहा था। जिसे भी दोनों पक्षों को बैठकर सुलझाया है। जिससे अब दोनों दंपति संग रहने को राजी हो गए हैं।।