रायसेन: सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Raisen, Raisen | Sep 16, 2025 रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी ने मंगलवार को अपने निजी निवास पर क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से धैर्यपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है।