शनिवार रात लगभग 9 बजे रैन बसेरे में बाहर से नगर में आने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए सहारा लेते देखा गया।जिले में ठंड का कहर जारी है सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।रैन बसेरे में रुक व्यक्ति ने बताया वह कुशीनगर से काम से आया था कोहरे व ठंड के कारण वापस न जाने पर रुका हुआ है रैन बसेरे में उसे पर्याप्त व्यवस्था मिला है।