लोहरदगा: राजा बंगला-जुरिया मार्ग पर हादसा, स्विफ्ट कार पुल से टकराकर गिरी
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि रविवार शाम 6 बजे तक नहीं हो पाई थी।