बिहार: बिहार थाना पुलिस ने मारपीट मामले में नकटपूरा गांव से दो लोगों को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 25, 2025 बिहार थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को नकटपुरा गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नंद केशर प्रसाद का पुत्र राकेश कुमार और मोहन कुमार है। बिहार थानध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बताया की गोतिया के बीच मारपीट हुआ था उसी मामले में दोनों आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछ ताछ के बाद न्यायालय भेजा जारहा है।