बिल्सी: थाना मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मारी जोरदार टक्कर, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
Bilsi, Budaun | Apr 7, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर में थाना मोड़ के पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकान की दीवार में दरार आ गई और दुकान को काफी नुकसान हुआ है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।