पीरो: पीरो में सेवा संवाद समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द, 8 में से 1 का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
Piro, Bhojpur | Mar 20, 2026 अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित सेवा संवाद समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। कुल 8 परिवादियों ने अपनी शिकायतें अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा कुमार उपाध्याय के समक्ष रखीं, जिनमें से 1 मामले का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीअन्य 7 मामलों में भी प्रशासन ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी।