बरेली: बारात के जाम में दम तोड़ गया ट्रैफिक, एम्बुलेंस जाम में फंसी रही, चालक चीखता रहा
बरेली के प्रेमनगर स्थित संगम बारात घर के बाहर शुक्रवार रात बारात के चलते ऐसा जाम लगा कि गंभीर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही। चालक लगातार रास्ता देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन सड़क नहीं खुली। असरफ खां चौकी के पास हुई घटना का वीडियो वायरल है, अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।