कानपुर: हरबंस मोहाल पुलिस ने 5 वर्षों से फरार शातिर इनामिया ठग को किया गिरफ्तार
हरबंस मोहाल थाने की पुलिस ने शातिर इनामिया ठग को गिरफ्तार किया है। शातिर ठग 5 वर्षों से फरार चल रहा था। एसीपी ने बताया,शातिर ठग संजय दुबे को गिरफ्तार किया गया है। ठग के विरुद्ध 25000 रुपए का इनाम घोषित था। शातिर ठग के विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं ।गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।