अंबाह: नगर के नए बायपास पर हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल
Ambah, Morena | Apr 19, 2026 अंबाह के नया बायपास मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मुरैना से शादी में जा रहे मनोज प्रजापति (35) और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (30) को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ।