हंडिया: आमने-सामने बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बृहस्पतिवार 03 बजे मिली जानकारी सराय ममरेज थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया।