कर्नल बलदेव सिंह मानव ने गुड़ामालानी, सांचौर, धोरीमन्ना और बाड़मेर में गौरव सेनानियों तथा उनके आश्रितों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर समाधान किया। सैनिक कल्याण सेवाएं अब उनके द्वार तक पहुंचेंगी, जिससे उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।