जातिवाद छोड़ संगठित हों सनातनी हिंदू : पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बड़ामलहरा। नगर के प्रियदर्शनी स्टेडियम में हिंदू एकता की अलख जगाने को लेकर आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जातियों में बंटकर नहीं, बल्कि संस्कारित, सनातनी और संगठित होकर ही सकल हिंदू समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने क