संडीला: कछौना पुलिस ने नाबालिग बालिका से रेप व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Sep 27, 2024 कछौना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाली एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के आरोपी को कछौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस पूरे मामले में पुलिस ने लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल आरोपित युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।