इसुआपुर: इसुआपुर समेंत जिला के विभिन्न अंचलों में जमाबंदी के लिए तीन दिन लगेगा विशेष शिविर।
Ishupur, Saran | Feb 29, 2024 जिन परिवार में अभी तक पूर्वजों के नाम से ही जमाबंदी चल रही है एवं अभी तक आपसी बंटवारा कर अपने-अपने नाम से जमाबंदी -होल्डिंग कायम नहीं कराई गई है, उनकी सहूलियत के लिए जिले के सभी 20 अंचलों के सभी हल्के में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को आयोजित होगी।