भोरे: रामपुर से तीन माह पूर्व जीविका के लिए निकला युवक का नहीं मिला सुराग, पुलिस के टाल मटोल से पिता ने खटखटाया DGP का दरवाजा
भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक युवक तीन महापूर्व रोजगार के लिए महाराष्ट्र के पुणे स्थित मूंडवा में गया था। जिसके बाद वह लापता बताया जा रहा है। युवक के पिता ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग अब तक नहीं मिल रहा है। थाना का चक्कर काटने के बाद भी उसे कोई न्याय नहीं मिल पाया तो उसने डीजीपी का दरवाजा खटखटाया है। दो थाने के बीच पिता पिस कर रह गया।