गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान अजीब नज़ारा, सभा खत्म होते ही लोगों ने खेत से चना लूटा
शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” के दौरान गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। मुख्यमंत्री के संबोधन के समाप्त होते ही सभा स्थल के आसपास मौजूद खेतों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते चने की फसल तोड़ी जाने लगी।