झालरापाटन: बंदा जागीर गांव में सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत
बंदा जागीर गांव में सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे सब का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। कामखेड़ा पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला 35 वर्षीय रामस्वरूप अपने खेत पर काम कर रहा था उसी समय उसे सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।