बेगूसराय: सिंघौल थाना पुलिस ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास से अपहृत व्यक्ति को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना की पुलिस ने अपह्रता को बेगूसराय रेलवे स्टेशन के निकट से सकुशल बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों सिंघौल थाना में एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.