बेगूसराय: मल्हीपुर से गुमशुदा वृद्ध को गुवाहाटी से पुलिस ने बरामद किया, SP ने दी जानकारी
चकिया थाना की पुलिस ने मल्हीपुर से गुमशुदा वृद्ध 75 वर्षीय विश्वनाथ मिश्रा को गुवाहाटी से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि चकिया थाना में वृद्ध व्यक्ति के गुमशुदा होने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वृद्ध को बरामद कर लिया.