नर्मदापुरम: नर्मदापुरम सांसद ने छींद धाम में किए हनुमान जी के दर्शन क्षेत्र की खुशहाली की कामना
सोमवार को नर्मदापुरम सांसद ने प्रसिद्ध छिंद हनुमान महाराज के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सांसद ने प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान से सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।