मोकामा: फ्री फायर गेम के जरिए हुई दोस्ती, असम से मोकामा के हाथीदह पहुंची नाबालिग लड़की
Mokameh, Patna | Jun 30, 2026 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जरिए हुई दोस्ती का मामला सामने आया है। हाथीदह थाना अध्यक्ष ने मंगलवार को शाम 7:00 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि असम के सोनितपुर जिले के रंगापाड़ा स्थित न्यू कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय ज्योति बासफोर परिजनों को बिना बताए अपने दोस्त मोकामा के ग्राम ओंटा निवासी मंटू कुमार से मिलने हाथीदह पहुंच गई।