शाहबाद: कस्बाथाना में मचा हड़कंप, किले के पीछे खाई में भड़की भीषण आग, दो टैंकरों से काबू, टला बड़ा हादसा
Shahbad, Baran | Apr 23, 2026 गुरुवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी कस्बाथाना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्राचीन किले के पीछे बनी खाई में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों से आसपास का इलाका दहशत में आ गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और हालात काबू करने में जुट गए।