सिवनी के पंकज ठाकुर की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिस दोस्त पर भरोसा था, वही दोस्त और उसका साथी कातिल निकले। मुंगवानी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिले शव के मामले में कोतवाली पुलिस ने राहुल ठाकुर और कमलेश बंदेवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रिकेट सट्टे में हार और उधारी के पैसों का विवाद ही इस कत्ल की वजह बना।