खगौल: लगातार तीसरी बार प्रदेश महासचिव बने दानपुर के विनोद कुमार सिंह,जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी।
बुधवार की शाम करीब 5 बजे जदयू कार्यालय की ओर जारी सूची में बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और दानापुर निवासी विनोद कुमार सिंह को लगातार तीसरी बार पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दानापुर जदयू परिवार एवं संगठन परिवार, पटना जिला निर्माण की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।