जखनिया: तेज रफ्तार बस ने रिश्तेदारी में खिचड़ी पहुंचाने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, चालक बस लेकर फरार
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस व चालक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ये हादसा शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर के पास हुआ।