नर्मदापुरम: हाउसिंग बोर्ड में बना मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक नहीं हुआ शुरू लोगों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा
नगर पालिका के द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक हाउसिंग बोर्ड में बनकर तैयार कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग को हैंडोवर कर दिया गया है लेकिन शुक्रवार को संजीवनी क्लिनिक शुरू नहीं हो पाया। करीब 1 साल से भवन बनकर तैयार है जिसके कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।