मंदसौर: मंदसौर में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य पैदल चल समारोह निकाला गया,प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
मंदसौर में 17 जून को जिला राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई, इस अवसर पर भव्य पैदल चल समारोह निकाला गया,जो महाराणा प्रताप चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ। सांसद सुधीर गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे,प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया,