धनौरा: अमरोहा जिले की गजरौला नगरपालिका है। यहां आज बोर्ड की मीटिंग चल रही है। चेयरपर्सन राजेन्द्री देवी व सभी सभासद मौजूद थे।
अमरोहा जिले की गजरौला नगरपालिका है। यहां आज बोर्ड की मीटिंग चल रही है। चेयरपर्सन राजेन्द्री देवी व सभी सभासद मौजूद थे। हल्की फुल्की बहसबाजी के बीच बैठक खत्म हो गई तो चेयरपर्सन ने अपने पति हरपाल सिंह (पूर्व विधायक) को घर पर जाने के लिए फोन करके बुलवा लिया। जैसे ही हरपाल सिंह पालिका के सभागार मे पहुंचे तो कुछ सभासद "शोला और शबनम" की तरह उन पर भड़क उठे। एक महिला सभासद ने उनका गिरेबान पकड़ लिया, फिर तो सभागार मानों रणभूमि बन गया हो, खूब नोकझोंक हुई। जब ये पूरा बवाल मचा तो पुलिस भी वहां मौजूद थी। क्योंकि बैठक में बवाल की पहले से संभावना थी इसलिए पुलिस को बुलवाया गया था। इसी बीच चैयरमैन का एक समर्थक कुर्सियों के बीच से छलांग लगाकर आया और सभासद भानू चौधरी पर कहर बनकर टूट पड़ा, पुलिस ने सामने ने थप्पड़ जड़ दिए, अब चैयरमैन, सभासद गजरौला कोतवाली मे है। इससे पहले पहले गजरौला नगरपालिका के सभासद, चैयरमैन के खिलाफ भूख हड़ताल, सड़क पर जाम लगाना जैसे कार्य कर चुके है। बहरहाल अब कुछ दिन गजरौला नगरपालिका चर्चाओं मे रहने वाली है।