कोल: शहर, साइबर ठगों द्वारा 2 खातों से उड़ाए गए 3,62,106 रुपयों में से 1,29,977 रुपये साइबर क्राइम टीम ने कराये वापस
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 शहर में बीते दिनों साइबर ठगों द्वारा 2 खाता धारकों के खातों से उड़ाये गये 3,62,106 रुपयों में से गुरुवार को साइबर क्राइम टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद दोनों खाता धारकों के 1,29,977 रुपये वापस कराए गए हैं, इस दौरान साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए रुपयों में से कुछ रुपए पाकर खाता धारक खुश नजर आए हैं।