कोल: लोकसभा चुनावों को लेकर SP सिटी ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ शहर में किया पैदल मार्च, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आज SP सिटी मृंगाक शेखर पाठक द्वारा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया गया है। इस दौरान अर्ध सैनिक बल के साथ पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की है, दूसरी ओर एसपी सिटी ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने हेतु अपील की है।