कोलायत: कोलायत के हनुमान नगर, भेलू में औलावृष्टि से किसानों की रबी फसलें चौपट, किसानों ने विशेष गिरदावरी की मांग की
श्रीकोलायत क्षेत्र के कांकेलान, हनुमान नगर तथा पटवार हल्का भेलू सहित आसपास के गांवों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया इन दिनों रबी फसल की कटाई चल रही थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों को फसल समेटने का मौका तक नहीं दिया। खेतों में खड़ी और कटी फसल ओलों और बारिश की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। गेहूं, चना, सरसों चौपट हुई।