खुरई: शहरी थाने में एक किसान ने ट्रैक्टर किराए से लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की। पुलिस जांच में जुटी।
Khurai, Sagar | Jan 27, 2024 खुरई शहरी थाने में कन्नाखेड़ी निवासी एक किसान ने उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की। दरअसल किसान को 4 लोगों ने ट्रैक्टर किराए लगाने के नाम पर पहले फाइनेंस करवा दिया। हर माह 25 हजार रूपए देने की बात कहकर ट्रैक्टर ले गए। आजतक न तो किराया मिला और न ही ट्रैक्टर वापिस मिल रहा। अब किसान को फाइनेंस करने वाले परेशान कर रहे है।