खुरई: रूसल्ला स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो नहीं रखने पर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Jan 27, 2024 रूसल्ला की शासकीय प्राथमिक शाला में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो नहीं रखने पर ग्रामीणों में नाराजगी। दलित समाज के दर्जनों लोगों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी को सौंपा ज्ञापन। साथ ही ऐसा करने वाले दोषी शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग की।